March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Accident News : हाथी अलर्ट पर जा रही टीम का वाहन पेड़ से भिड़ा, रेंजर घायल, उधर बाइक-एंबुलेंस की भीषण टक्कर में तीन गंभीर

Accident News
Accident News

कोरबा/सूरजपुर | छत्तीसगढ़ के कोरबा और सूरजपुर जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। कोरबा के पिपरिया इलाके में हाथी अलर्ट पर रवाना हुई वन विभाग की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पसान रेंजर मनीष सिंह और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिसमें एक बेबी एलिफेंट भी शामिल है, जिससे हाथी आक्रामक होकर फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

Accident News
Accident News

इधर सूरजपुर के भैयाथान थाना क्षेत्र के जमडी गांव में बाइक और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार जारी है। दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News