March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Raipur news: खारुन नदी में संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Raipur news
Raipur news

रायपुर | राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का शव घाट किनारे पानी में पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान राजेंद्र नामक युवक के रूप में की जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी डीडी नगर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।