March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG health news: खैरागढ़ में डायरिया का कहर, महिला समेत दो की मौत, अस्पतालों में भर रहे मरीज

CG health news
CG health news

खैरागढ़। खैरागढ़ क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर बीमारी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इस घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल है।

हर दिन बड़ी संख्या में उलटी-दस्त से पीड़ित मरीज सिविल अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल के वार्ड अब पूरी तरह भर चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में महीनों से नालियां जाम हैं और गलियों में गंदगी फैली हुई है। नलों से गंदा पानी आने की समस्या भी बनी हुई है। नगर पालिका को शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कुछ दिन पहले खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पीएचई विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज वैष्णव ने भी पुष्टि की कि डायरिया फैलने का मुख्य कारण दूषित पेयजल ही है।