March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh: करणी सेना प्रमुख के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति और अवैध हथियार बरामद

Chhattisgarh
Chhattisgarh

रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र तोमर और रोहित तोमर के ठिकानों पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई पिछले 9 घंटे से जारी है। इस दौरान भारी मात्रा में नगदी, करोड़ों कीमती सोना, दो अवैध पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, एक लग्जरी गाड़ी और जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के आवास पर महिला पुलिस बल सहित क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने एक साथ दबिश दी। इस पूरी कार्रवाई ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी आर्थिक अपराधों और हथियारों की अवैध तस्करी से जुड़ी एक बड़ी जांच का हिस्सा है।