March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : कबीरधाम में सॉल्यूशन बेचने वाला युवक गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

कबीरधाम। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। कबीरधाम पुलिस ने बच्चों और किशोरों को नशे के लिए सॉल्यूशन ट्यूब बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने जानकारी दी कि आरोपी आशु सिन्हा (18), पिता राजेश सिन्हा, निवासी मठपारा थाना कवर्धा, अपने पिता की ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी करके सॉल्यूशन ट्यूब लाता था और फिर उसे 3 से 4 गुना अधिक दामों पर बेचता था। आरोपी अपने नाबालिग दोस्तों के साथ रामनगर के जेवडन रोड स्थित एक किराये के मकान में बैठकर यह कारोबार कर रहा था।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क साधा। आरोपी ने खुद बिक्री की बात स्वीकार की। इसके बाद दबिश देकर उसके पास से कुल 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कबीरधाम पुलिस का कहना है कि बच्चों और युवाओं का भविष्य बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।