June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG news:जशपुर में नशे में युवक का कहर, प्याज न मिलने पर अपने ही दो घरों को लगाई आग, गांव में दहशत

CG news
CG news

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने प्याज न मिलने की वजह से नशे की हालत में अपने ही दो घरों में आग लगा दी। मामला उपरकछार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम अबीरा का है।

जानकारी के अनुसार, गांव का निवासी गणेश साय सोमवार दोपहर शराब के नशे में मछली पका रहा था। जब उसे प्याज नहीं मिला तो वह आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर अपने दोनों घरों को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसमें 40 हजार रुपये नगद समेत कई घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सरपंच ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे में घरवालों से झगड़ा करता रहता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में भय और तनाव का माहौल है।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response