March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Janjgir-Champa accident: स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

Janjgir-champa accident
Janjgir-champa accident

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला-भदरा मार्ग पर शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। कोसाबाड़ी के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक अजीत कश्यप की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक अजीत कश्यप अपने साथी उमेंद्र पटेल और बेटे शंकर पटेल के साथ पामगढ़ से कोसला लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से सब्जी बेचने के लिए भदरा जा रहे स्कूटी सवार युवराज साहू से उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बाइक चला रहे अजीत कश्यप के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उमेंद्र पटेल, शंकर पटेल और स्कूटी सवार युवराज साहू का पामगढ़ सीएचसी अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।