March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh breaking news : जांजगीर-चांपा में भीषण आग, बॉम्बे मार्केट की तीन दुकानें जलकर खाक

Chhattisgarh breaking news
Chhattisgarh breaking news

जांजगीर-चांपा | जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात (07 से 08 अक्टूबर 2025) के बीच शहर के बीचोंबीच स्थित बॉम्बे मार्केट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बाजार की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले जलकर खाक हो गए।

आग लगने की घटना रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बॉम्बे शू हाउस से आग की शुरुआत हुई, जो तेजी से फैलकर आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले ली।

आग से प्रभावित प्रतिष्ठान इस प्रकार हैं –

  1. चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (प्रो. खगेंद्र केसरवानी)
  2. कलकत्ता होजरी व बॉम्बे साड़ी सेल (प्रो. भागवत प्रसाद थावाइत)
  3. बॉम्बे शू हाउस (प्रो. राजदीप थावाइत)
  4. लालू पान ठेला एवं साइकिल ठेला (संतोष यादव)

घटनास्थल पर थाना शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट की अग्निशमन टीमें पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।
फिलहाल आग नियंत्रण में है, लेकिन तीनों दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News