जगदलपुर। लगातार हो रही बारिश ने बस्तर जिले में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार देर रात जगदलपुर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में एक पुराने तीन मंजिला मकान का प्रथम तल अचानक धंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही महापौर संजय पांडे, एसडीआरएफ टीम और नगर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा और घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण प्रशासन द्वारा किया जा रहा है और जिन परिवारों के घर ढह गए हैं उन्हें मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बस्तर में लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब पानी धीरे-धीरे उतरने के बाद सड़कों और ढांचे की स्थिति का भी जायजा लिया जा रहा है।
