रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 25 उप निरीक्षकों (SI) को वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर निरीक्षक (TI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को फिलहाल अस्थायी रूप से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करने के लिए कहा गया है। नई पदस्थापना सूची बाद में जारी की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पदाधिकारी पर आपराधिक मामला, विभागीय जांच या गंभीर शिकायत लंबित है, तो उसकी पदोन्नति पर रोक लगाई जा सकती है।
