March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh weather

Raipur weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश के बाद भी बारिश कम, बढ़ेगा पारा, गर्मी रहेगी सताती

Raipur weather update
Raipur weather update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 29 मई को कुछ और क्षेत्रों तक पहुंच गई है, लेकिन बारिश की गतिविधि अपेक्षित से कम रहने वाली है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने गहन अवदाब के कारण प्रदेश के मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी।

हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है, लेकिन 30 मई से बारिश की तीव्रता में कमी आने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत कम मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर बने अवदाब का असर छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों पर भी रहेगा। मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, आदिलाबाद, भवानीपटना, पूरी, सेंडहेड द्वीप और बालुरघाट क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।

रायपुर में आज मौसम साफ रहने के साथ शाम को गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी रहेगी, गुरुवार को रायपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।