March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh weather

CG Weather : अगले चार दिन रहेगा मौसम साफ, फिर लौटेगी बारिश

CG Wather
CG Wather

रायपुर | छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी और दिन का तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम से प्रदेश में नमी आएगी, जिससे कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले एक सप्ताह में राज्यभर में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। कई जगहों पर भारी वर्षा के हालात बने थे, जिससे जल स्तर और वर्षा की मात्रा में वृद्धि हुई है।

तापमान में बढ़ोतरी

मौसम साफ होने से रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में दिन का तापमान बढ़ा है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री और रात का पारा 21 से 22 डिग्री के बीच रहा।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News