March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh weather

CG weather alert: छत्तीसगढ़ में नया मौसम सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG weather alert
CG weather alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुए नए मौसमी सिस्टम के चलते बारिश की रफ्तार बढ़ गई है। उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

बीते 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभाग के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। यहां तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

कई जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सुकमा, दंतेवाड़ा और दुर्ग समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।