March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG crime: रिलायंस डिजिटल से चोरी हुए 17 आईफोन, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख की बरामदगी रायपुर

CG crime
CG crime

रायपुर | राजधानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित रिलायंस डिजिटल स्टोर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 17 नग आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 21 लाख रुपये कीमती मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं।

थाना सरस्वती नगर में दर्ज शिकायत के अनुसार, प्रार्थी सोमनाथ लसेर, जो रिलायंस डिजिटल स्टोर में डिपार्टमेंट मैनेजर हैं, को 25-26 मई की दरम्यानी रात स्टाफ से सूचना मिली कि स्टोर में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि स्टोर का मुख्य गेट टूटा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति को स्टोर का शीशा तोड़ते और आईफोन सेक्शन से फोन चोरी करते देखा गया।

जांच और गिरफ्तारी
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मयंक दीक्षित (चौबे कॉलोनी निवासी) को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूली और बताया कि चोरी के आईफोन निखिल गर्ग, चंदन वर्मा, अमित अग्रवाल और आशीष लखवानी को बेचे थे।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 17 नग आईफोन, 2 स्मार्टवॉच, 1 एप्पल एयरपॉड और घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। कुल बरामद सामान की कीमत करीब ₹21 लाख बताई गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 317(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।