March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh crime

CG crime:पति ने पत्नी और दो बच्चों की करवाई निर्मम हत्या, दोस्त को दी थी सुपारी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सुपारी किलिंग छत्तीसगढ़
सुपारी किलिंग छत्तीसगढ़

रायगढ़, छत्तीसगढ़ | रायगढ़ जिले के कीदा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 मई की सुबह एक घर से बदबू आने की सूचना के बाद पुलिस ने चार दिन पुरानी महिला और उसके दो बच्चों की लाश बरामद की। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के पति महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति महेंद्र का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इससे परेशान होकर उसने अपने ही दोस्त को पत्नी और बच्चों की हत्या की सुपारी दे दी। बदले में उसने दोस्त को 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे की राशि देने का वादा किया।

गांव के सरपंच सीताराम राठिया द्वारा बदबू की सूचना छाल थाने में देने के बाद, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, एसडीओपी प्रभात पटेल, छाल और घरघोड़ा थाना पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी को दबोच लिया।