बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में डी-फार्मेसी की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल की है।
मृतका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है। वह सान्दीपनि कॉलेज, पेंड्री में डी-फार्मेसी के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि यामिनी ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच जारी है।
