March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा फांसी पर लटकी मिली, परिजनों का हंगामा – SDM जांच के आदेश

CG NEWS
CG NEWS

बीजापुर। ग्राम नैमेड स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्रा का शव कपड़े सुखाने वाले कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS
CG NEWS

घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने मांग की कि मौत की सही वजह का खुलासा किया जाए और अगर यह आत्महत्या नहीं है तो दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

CG NEWS
CG NEWS

डीईओ लखन लाल धनेलिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या कोई और वजह। फिलहाल पुलिस मृतिका की सहेलियों और विद्यालय स्टाफ से पूछताछ कर रही है।