बेमेतरा | बेमेतरा जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शासकीय कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर ऑफिस पहुंच गया। नशे की हालत ऐसी थी कि कर्मचारी ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

नगर सैनिकों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह खड़ा तक नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार, यह कर्मचारी संतोष डोंडे नामक अधिकारी है जो कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ है।

इस घटना की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई, जिन्होंने कहा कि मामले की सत्यता की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
https://www.instagram.com/reel/DQYnVE1gEop/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

