March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG news: ‘हां… मैं चोर हूं’, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

CG news
CG news

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नांदघाट थाना क्षेत्र के मेहना गांव में एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और आभूषण चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूलते हुए कहा – “हां… मैं चोर हूं”।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता कलिन्द्री साहू (उम्र 60 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3-4 अगस्त की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और पेटी से 2.15 लाख रुपये नगद व 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली।

थाना प्रभारी भुनेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय आरोपी राकेश साहू उर्फ लल्लू को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसके पास से कुल 2 लाख 43 हजार 900 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।