March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Road safety rules: बालोद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पंप सील, संचालकों में हड़कंप

Road safety rules
Road safety rules

बालोद। जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप को बिना हेलमेट पेट्रोल देने के आरोप में सील कर दिया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम नूतन कंवर ने यह कार्रवाई की।

Road safety rules
Road safety rules

एसडीएम नूतन कंवर ने बताया कि करीब ढाई घंटे के CCTV फुटेज की जांच में यह साफ हो गया कि पंप संचालक लगातार बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहा था। यह नियमों के खिलाफ है क्योंकि 1 अगस्त 2025 से जिले में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान लागू है।

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।