March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG health news : बालोद में डायरिया का कहर, गंजाईडीह में 20 लोग अस्पताल में भर्ती, मेडिकल कैंप लगा

CG health news
CG health news

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम गंजाईडीह में डायरिया का प्रकोप फैलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार रात से अब तक लगभग 20 मरीजों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में मेडिकल कैंप लगाया और पूरे ब्लॉक को अलर्ट कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों की जांच की और गंभीर हालत वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनपद अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से गांव में जलजनित बीमारियां फैल रही थीं।

प्रभावित क्षेत्र में दूषित पानी और पाइपलाइन लीकेज को संक्रमण का मुख्य कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा था, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने साफ पानी की आपूर्ति और दवाओं की व्यवस्था कराई है। लोगों को जल शुद्धिकरण और स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि गांव में विशेष निगरानी और साफ-सफाई अभियान जारी है। फिलहाल नए मरीजों की संख्या में कमी आई है और अधिकांश भर्ती मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News