March 9, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking news : बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिला अलर्ट… अचानक खाली कराया गया परिसर

Breaking news
Breaking news

बालोद/बेमेतरा | छत्तीसगढ़ के बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दोनों न्यायालयों को यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट हो गया।

Breaking news
Breaking news

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर को खाली कराया और वहां मौजूद मजिस्ट्रेटों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी परिसर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीमों को जांच के लिए तैनात किया गया।

Breaking news
Breaking news

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिला न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच में ज्यादातर मामले अफवाह साबित हुए हैं, लेकिन पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News