अभनपुर। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक ने गांव की नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग सात माह की गर्भवती पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हसदा नंबर 02 निवासी राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। डर और शर्म के कारण पीड़िता ने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। लेकिन समय बीतने पर जब उसका पेट बड़ा दिखने लगा तो परिजनों ने पूछताछ की। तब लड़की ने पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर गोबरा नवापारा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
