March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : पत्नी के चरित्र पर शक ने ली जान, बच्चों के सामने पति ने कर दी हत्या

CRIME NEWS
CRIME NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पिटाई कर हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना मासूम बच्चों के सामने हुई, जिनकी चीख-पुकार से पूरा घर गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सेन के साथ अभनपुर में रहता था। 27 अगस्त की रात प्रियंका तीजा पर्व मनाकर मायके से लौटी थी। रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर मुकेश ने पत्नी पर चरित्र को लेकर सवाल उठाए और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाई और प्रियंका के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

बच्चों के सामने हुई दर्दनाक वारदात
वार लगते ही प्रियंका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मुकेश का पिता कृष्ण कुमार सेन कमरे में पहुंचे, लेकिन बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्हें हाथ और आंख के पास चोटें आईं।

इलाज के दौरान मौत
गंभीर रूप से घायल प्रियंका को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 28 अगस्त की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।