March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Other

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में जोरदार धमाका, मौके पर मिला सफेद पाउडर

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में आज एक बार फिर धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका सुबह 11:48 बजे के करीब हुआ, जब दिल्ली फायर सर्विस को विस्फोट की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

धमाका बंसी स्वीट्स के पास खड़े स्कूटर में हुआ, जिसमें सफेद पाउडर मिलने की खबर है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ब्लास्ट किस प्रकार का था और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video