April 24, 2025
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Uncategorized

किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विनोद तावड़े ने की घोषणा

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने किरण सिंहदेव को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम में इस नियुक्ति की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है।

निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि 36 संगठन जिलों में से एक तिहाई जिलों के अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। प्रत्येक नामांकन के साथ एक प्रस्तावक और दो समर्थक शामिल थे। कुल 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए, और सभी नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे।

किरण सिंहदेव का परिचय

किरण सिंहदेव जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे कई वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन में हुई, जब वे 1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने। इसके बाद, 1998 से 2000 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष का पद संभाला। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील हैं।

उन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जैसे कि 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य। इसके अलावा, वे 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जगदलपुर से टिकट दिया गया, जहाँ उन्होंने कांग्रेस के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया।

किरण सिंहदेव को दोबारा मौका क्यों मिला?

किरण सिंहदेव को 21 दिसंबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और यह उनकी पहली मनोनीति थी। इस बार उन्हें बकायदा निर्वाचित किया गया है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई रणनीतियाँ बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया। पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने में किरण सिंहदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके कारण उन्हें दोबारा यह अवसर मिला है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video