March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Other

रायपुर में गौकशी का मामला: पुलिस ने घर में बरामद की बड़ी मात्रा में गौ मांस, 5 संदेही हिरासत में…

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गौ सेवकों की टीम के साथ मोमिनपारा में एक घर में छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना आचाद चौक थाना क्षेत्र के तहत हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मोमिनपारा के एक घर में तीन कमरों में गौ मांस काटने का काम चल रहा था। पुलिस ने मौके से 226 किलो गौ मांस के साथ अन्य सामग्री जैसे तराजू, मांस काटने के औजार, लकड़ी के बड़े टुकड़े, रस्सियां और एक डायरी भी बरामद की, जिसमें गौ मांस के व्यापार से जुड़ी जानकारी दर्ज थी। इस डायरी में यह उल्लेख था कि कितने किलो गौ मांस किसे बेचा गया। पुलिस को घर से खुर्शीद अली नामक व्यक्ति की आईडी भी मिली है।

मामले को लेकर भाजपा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए विष्णुदेव साय की सरकार कार्यरत है और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हिंदू संगठनों ने भी नाराजगी जताई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देर रात चक्काजाम किया। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video