March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Other

CG Weather News: प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जल्द मिलेगी हल्की राहत, तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस समय चल रही कड़ाके की ठंड से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान जताया है। फिलहाल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे रात के समय ठंड परेशान कर सकती है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तरी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरे का असर रहने की संभावना है। विजिबिलिटी 1200 मीटर तक रह सकती है। वहीं, 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video