September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Bilaspur news : बिलासपुर में फर्जी EWS सर्टिफिकेट से MBBS एडमिशन घोटाला, तीन छात्राओं का दाखिला रद्द

Bilaspur news
Bilaspur news

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेडिकल एडमिशन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। तीन छात्राओं – सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भव्या मिश्रा – ने NEET परीक्षा पास करने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर MBBS में दाखिला लिया था।

तहसील कार्यालय की जांच में खुलासा हुआ कि इन छात्राओं के EWS प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी थे। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने बताया कि प्रमाणपत्रों की सील और हस्ताक्षर नकली पाए गए और उनके नाम से कोई आवेदन दर्ज नहीं था। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों का एडमिशन रद्द कर दिया।

यह मामला 9 सितंबर 2025 को सामने आया, जिससे मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए। विभाग ने कहा है कि अब सभी दस्तावेजों का सख्ती से सत्यापन किया जाएगा। दोषी छात्राओं को इस साल किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा और उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

यह कदम असली हकदार विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने और सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response