September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : तंत्र विद्या का खौफ, सरकारी स्कूल में कोयल की बलि, स्टाफ और बच्चे सहमे

CG NEWS
CG NEWS

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से अंधविश्वास फैलाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोरसी स्थित एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कथित तंत्र विद्या के तहत कोयल की बलि दे दी। यह घटना स्कूल स्टाफ रूम के सामने हुई, जिससे पूरा स्टाफ और बच्चे सहम गए।

घटना की जानकारी मिलते ही डीईओ अरविंद मिश्रा ने बीईओ को मौके पर भेजा और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

क्या हुआ स्कूल में?

सूत्रों के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह जैसे ही स्कूल खुला, शिक्षकों और छात्रों ने स्टाफ रूम के दरवाजे के पास खून से सना पक्षी, नींबू, सिंदूर और रंगोली देखी। यह दृश्य देखकर सभी घबरा गए। शिक्षकों ने घटना का वीडियो बनाकर बीईओ राजेश्वरी चंद्राकर को भेजा।

टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया गया और पूजा करवाई गई। इसके बाद बच्चों को समझाकर उनका डर दूर किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत पदमनाभपुर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी तांत्रिक और घटना के पीछे के व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

बीईओ का बयान

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर ने कहा –

“यह घटना सुबह ही किसी शरारती तत्व द्वारा की गई है। यह अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है। बच्चों और शिक्षकों को समझा दिया गया है और हमने थाने में रिपोर्ट कर दी है।”

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response