June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Bilaigarh road accident: पार्षद की लापरवाही से स्कूल जा रही 7 साल की बच्ची की मौत, लोगों में आक्रोश

Bilaigarh road accident
Bilaigarh road accident

सारंगढ़, बिलाईगढ़ | नगर पंचायत बिलाईगढ़ के निर्दलीय पार्षद धनीराम देवांगन द्वारा तेज रफ्तार चारपहिया वाहन से एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बच्ची स्कूल जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका प्रगति देवार अपने घर से पैदल स्कूल के लिए निकली थी। तभी तेज रफ्तार वाहन चला रहे पार्षद ने मुख्य सड़क पर उसे कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी पार्षद मौके से फरार हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष है और लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response