September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news

Nepal social media ban : नेपाल में Facebook, Instagram, YouTube समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स बैन

Nepal social media ban
Nepal social media ban

काठमांडू। नेपाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर रोक लगा दी है। इन ऐप्स में Facebook, Instagram, WhatsApp, X (Twitter), YouTube जैसी बड़ी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

नेपाल सरकार ने इन कंपनियों से कहा था कि वे देश में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, लोकल संपर्क अधिकारी नियुक्त करें और शिकायत निवारण सिस्टम बनाएं।
लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी कंपनियों ने ये काम पूरा नहीं किया। इसी कारण सरकार ने इन्हें ब्लॉक करने का आदेश दे दिया।

कौन-कौन से ऐप्स बंद हुए?

Facebook, Instagram, WhatsApp, X (Twitter), YouTube, Snapchat, Reddit, LinkedIn, Pinterest, Signal, Discord, Clubhouse, Threads, Quora, Tumblr
(कुल 26 ऐप्स बैन किए गए हैं)

कौन से ऐप्स चल रहे हैं?

TikTok

Viber

WeTalk

Popo Live
इन ऐप्स को सरकार की शर्तें पूरी करने के बाद अनुमति मिली है।

सरकार का कहना है

सरकार का कहना है कि यह फैसला फेक न्यूज़, साइबर क्राइम और नफरत फैलाने वाली पोस्ट पर रोक लगाने के लिए लिया गया है।
सरकार ने यह भी कहा कि अगर कोई कंपनी रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेती है तो उसी दिन उसका बैन हटा दिया जाएगा।

लोगों की प्रतिक्रिया

नेपाल में बहुत से लोग इस फैसले से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी बोलने की आज़ादी और जानकारी पाने का हक प्रभावित हो रहा है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response