March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh

तेज बहाव में बहे मजदूर का 40 घंटे बाद मिला शव, SDRF और पुलिस ने की तलाश

"Rescue team members recovering the body of a laborer swept away by floodwaters near a culvert construction site in Korbi village, Korba district."
“Rescue team members recovering the body of a laborer swept away by floodwaters near a culvert construction site in Korbi village, Korba district.”

शशिकांत डिक्सेना, कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी गांव में बीते दिनों हुई तेज बारिश ने एक बड़ा हादसा करा दिया। पुलिया निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूर उदय कुमार सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया था। वह गेवरा-डोंगरगढ़ रेलवे ट्रैक बिछाने के कार्य में लगा हुआ था।

घटना के बाद SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार 40 घंटे तक उसकी तलाश में जुटी रही। शनिवार को आखिरकार उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले में बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

उदय कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से रेलवे प्रोजेक्ट में मजदूरी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और बह गया।

इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मजदूरों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। घटना ने बारिश के दौरान निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की गंभीर कमी को उजागर कर दिया है।

Ask ChatGPT