पखांजूर। उत्तर बस्तर के कोयलीबेड़ा एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के जाने-माने नक्सली नेता राजू सलाम, कमांडर प्रसाद, और मीना सहित लगभग 100 से 150 नक्सली ने बीएसएफ कैम्प कामतेड़ा में हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया।
सूत्रों के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी नक्सली सरेंडर कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें उच्चस्तरीय कमांडर भी शामिल हैं। नक्सलियों ने विशेष बस से सरेंडर किया और हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे।
सरेंडर की खबर मिलते ही बीएसएफ ने कैम्प के आसपास सख्त सुरक्षा और बैरिकेडिंग कर दी। फिलहाल मीडिया कर्मियों को कैम्प के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। नक्सली संगठन के प्रवक्ता रूपेश ने भी इस सरेंडर की पुष्टि की है, हालांकि आधिकारिक बयान अभी बाकी है।
यह घटना सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और नक्सली गतिविधियों पर भारी असर डालने वाली है।
