June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG News:टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरी, 15 किलो वजनी हाथी की मूर्ति पर चोरों का हाथ साफ

CG News
CG News

सरगुजा | छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के कोठीघर परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात परिसर में लगी पीतल से बनी 15 किलो वजनी हाथी की मूर्ति को चुरा लिया। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है जब चोर दीवार फांदकर परिसर में घुसे और बरामदे में लगी पीतल की कीमती मूर्ति लेकर फरार हो गए। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

इस हाई-प्रोफाइल चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response