September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : आबकारी अधिकारी का तमाचा वायरल, 60 हजार की मांग का आरोप, 25 हजार लेकर माने!

CG NEWS
CG NEWS

रायपुर। तिल्दा की एक शराब दुकान में ओवररेट शराब बिक्री और अवैध वसूली को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता अधिकारी उत्तम भारद्वाज पर दुकान के सुपरवाइजर को थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। यही नहीं, अधिकारी पर 60 हजार रुपये की मांग करने और अंततः 25 हजार रुपये लेकर मानने का भी आरोप है।

देखें वीडियो : https://www.instagram.com/reel/DOLCnWqAMo9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=Z3UzeDhzODdlaWZ4

घटना 2 सितंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तम भारद्वाज शराब दुकान में पहुंचे और कर्मचारियों पर ओवररेट में शराब बेचने का आरोप लगाया। सुपरवाइजर मधु राय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बिक्री सरकारी रेट पर ही हो रही है। आरोप है कि बहस बढ़ने पर अधिकारी ने सुपरवाइजर को थप्पड़ जड़ दिया और गाली-गलौज की।

दुकान के कर्मचारियों का कहना है कि विरोध के बावजूद अधिकारी ने 25 हजार रुपये लेकर ही मामला खत्म किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। कर्मचारियों ने आबकारी विभाग में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CG NEWS
CG NEWS
My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response