September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Chhattisgarh

Health department jobs: स्वास्थ्य विभाग में 100 पदों पर भर्ती, व्यापमं से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Health department jobs
Health department jobs

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं (CG Vyapam) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 24 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित होगी।

इस भर्ती में वार्ड ब्वॉय के 50 पद केवल पुरुषों के लिए और वार्ड आया के 50 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना अनिवार्य है। यह वैकेंसी राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर सहित कांकेर, कोंडागांव, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर जिलों के लिए है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें। इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करने की संभावना है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response