March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर में गंभीर चोट, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर जताई पीड़ा

Chhattisgarh news
Chhattisgarh news

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय युवा कलाकार स्वप्निल जायसवाल (Swapneel.ballu) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर इस घटना की जानकारी दी। वीडियो में उनके कान और पैर पर गंभीर चोटें साफ दिखाई दे रही हैं।

स्वप्निल ने आरोप लगाया कि अंबिकापुर में देर रात जब वे दोस्तों के साथ कार से बाहर निकले, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर मारपीट और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। स्वप्निल ने कहा कि यदि वे अकेले होते तो और बड़ा नुकसान हो सकता था।

वीडियो में उन्होंने बताया कि अब उन्हें घर से बाहर निकलते समय असुरक्षा महसूस होती है। कलाकार ने कहा कि “चाहे कोई कलाकार हो या आम इंसान, इस तरह का हमला बेहद दुखद है।”

घटना के बाद पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।