March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh government schemes : आवास योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, सूरजपुर के दो पंचायत सचिव निलंबित

Chhattisgarh government schemes
Chhattisgarh government schemes

सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के कार्य में लापरवाही बरतना सूरजपुर जिले के दो पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले ने दोनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर ग्राम पंचायत सचिव रामकुमार सिंह और बेलटिकरी ग्राम पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा पीढा को आवास योजना के तहत 390 आवासों का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन अब तक केवल 98 आवास ही पूर्ण हो पाए, जबकि 292 आवास निर्माण कार्य लंबित है।

कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला पंचायत ने यह सख्त कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News