March 14, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Naxal news : सुकमा में नक्सलियों को बड़ा झटका, जंगल में छिपा विस्फोटक भंडार मिला, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद

Naxal news
Naxal news

सुकमा | सुकमा में नक्सलियों को बड़ा झटका, जंगल में छिपा विस्फोटक भंडार मिला, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक गुप्त डंप साइट का पता लगाया, जहां से विस्फोटक और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन की सी कंपनी ने गोमगुड़ा क्षेत्र के पोडियमपारा इलाके में एंबुश ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को करीब 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर आईईडी बनाने में किया जाता है।

इसके अलावा तिरपाल, स्लीपिंग बैग, पिट्ठू, नक्शे और कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग नक्सली अपने ठिकानों और गतिविधियों को संचालित करने में करते थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस बरामदगी से इलाके में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की उग्रवादी गतिविधि को सख्ती से कुचला जाएगा।

सरकार ने बस्तर संभाग से नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 तक का लक्ष्य तय किया है, और हाल के अभियानों को इस दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News