March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh weather

Chhattisgarh rain: 24 घंटे तक उफनती नदी में फंसा युवक, प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से बचाया

Chhattisgarh rain
Chhattisgarh rain

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भारी बारिश के कारण तेलावर्ती गांव का एक युवक शिप्रा नदी के किनारे फंस गया था। युवक करीब 24 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा। पहले मोटरबोट से बचाव का प्रयास किया गया, लेकिन चट्टानों और तेज धारा की वजह से रेस्क्यू असफल रहा। इसके बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर मंगवाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

Chhattisgarh rain
Chhattisgarh rain

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला पुलिस, प्रशासनिक अमला और सीआरपीएफ की टीम मौजूद रही। फिलहाल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

Chhattisgarh rain
Chhattisgarh rain

गौरतलब है कि बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है। प्रशासन लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है और डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।