September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Raipur news : विवाहिता की फांसी पर लटकी लाश, मायके पक्ष ने हत्या का जताया शक – निष्पक्ष जांच की मांग

Raipur news
Raipur news

रायपुर। राजधानी रायपुर के ढेबर सिटी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुरानीबस्ती निवासी तमन्ना परवीन पति फिरोज अंसारी की लाश घर में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

इधर, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताया है। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान और मुंह-नाक से खून आने का आरोप लगाते हुए पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पिता एस.के. अख्तर (निवासी – जमशेदपुर, झारखंड) ने बताया कि तमन्ना का निकाह 16 जनवरी 2014 को जमशेदपुर में हुआ था। निकाह से पहले और बाद में ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपए की मांग की जाती थी। परिजनों का कहना है कि बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और धमकी दी जाती थी कि निकाह तोड़ दिया जाएगा।

तमन्ना की मौत 28 सितंबर को हुई। मायके पक्ष का कहना है कि अगर यह आत्महत्या होती, तो शरीर पर चोट के इतने निशान नहीं होते। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुरानीबस्ती टीआई योगेश कश्यप ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response