March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Other

Raipur News : अब हेलमेट खरीदना नहीं पड़ेगा, रायपुर में पेट्रोल पंप के बाहर 10 रुपए में किराए पर मिल रहा हेलमेट

Raipur News
Raipur News

रायपुर। राजधानी रायपुर में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के फैसले के बाद बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का नियम लागू किया गया है। लेकिन इस नियम को लागू करने का तरीका अब चर्चा में है। शहर के कई पेट्रोल पंपों के बाहर लोगों को 10 रुपए किराए पर हेलमेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप के कर्मचारी खुद बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया चालकों को सलाह दे रहे हैं कि पास में ही 10 रुपए किराए पर हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाएं। शुरू में पंप संचालकों ने कहा था कि वे लोगों को समझाइश देकर जागरूक करेंगे और फिर सख्ती से बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक लगाएंगे, लेकिन अब यह अभियान मजाक का विषय बनता दिख रहा है।

लोगों का कहना है कि इस फैसले से हेलमेट पहनने की आदत तो नहीं बढ़ेगी, लेकिन “किराए का हेलमेट” बाजार जरूर बन गया है। शहर में शंकर नगर सहित कई इलाकों में लोग हेलमेट लेकर पेट्रोल पंपों के बाहर खड़े रहते हैं और जरूरतमंदों को 10 रुपए में हेलमेट देकर पेट्रोल डलवाने का काम कर रहे हैं।

जागरूकता बनाम मजबूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि हेलमेट अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है, लेकिन केवल पेट्रोल न देने की धमकी देकर यह संभव नहीं। जरूरत है कि पेट्रोल पंप संचालक ग्राहकों को हेलमेट पहनने के फायदे समझाएं और स्वेच्छा से इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News