June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG CRIME: राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा चोरी, घर में सो रहे थे मालिक, बाहर से चोर ले उड़ा वाहन, CCTV में पूरी वारदात कैद

CG CRIME
CG CRIME

रायपुर। राजधानी में वाहन चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ई-रिक्शा भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में देर रात चोर ने घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा को पार कर दिया। चोरी की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, संजय नगर निवासी शाहिना खान/वहाब खान हर रोज की तरह रात में अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर अंदर सो गए थे। इसी दौरान चोर ने मौका पाकर ई-रिक्शा चुरा लिया। सुबह उठकर जब मालिक बाहर निकले तो गाड़ी गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें युवक साफ-साफ गाड़ी चोरी करते नजर आया। शिकायत के बाद टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे अन्य CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response