March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG CRIME NEWS : रायगढ़ में ट्रक चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, एक पहले रह चुका ड्राइवर

CG CRIME NEWS
CG CRIME NEWS

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 2 सितंबर की है, जब ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रमीज आलम ने सीएमओ तिराहा के पास अपनी 14-चक्का टाटा गाड़ी मरम्मत के लिए खड़ी की थी। घर लौटने के बाद जब वह वापस आया तो ट्रक गायब था। इस पर उसने तत्काल कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

CG CRIME NEWS
CG CRIME NEWS

टीआई मोहन भारद्वाज ने टीम बनाकर मुखबिरों को अलर्ट किया। मुखबिर की सूचना पर एनएच-49 स्थित जेएसपीएल सीमेंट प्लांट के पास जंगल में ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी आलोप सिंह (24) को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपने साथियों अनुज सिंह (22), आनंद सिंह (19), संतोष बैगा (21) और बिमल बैगा (24) के साथ मिलकर ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आलोप सिंह पहले ड्राइवर रह चुका है। सभी आरोपी घटना से एक दिन पहले ट्रेन से रायगढ़ आए थे और ट्रक चोरी कर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News