March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime Other

CG Crime News: रायगढ़ में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, ओडिशा से आया था गिरोह, अलर्ट पर परिजन ने एक आरोपी को धर दबोचा

CG Crime News
CG Crime News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम कर दी गई। टिकरापारा मोहल्ले में रात के करीब 3 बजे एक युवक घर में घुसकर मासूम बच्चे को चुराने की कोशिश कर रहा था। परिजनों की नींद खुलते ही आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से आए करीब दस लोगों के गिरोह का हिस्सा है, जो बच्चा चोरी की मंशा से रायगढ़ पहुंचे थे। पकड़े गए युवक को तत्काल जुटमिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब पूरे गिरोह की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।