September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : रायगढ़ में प्रशासन की बड़ी दबिश — 2 दिन में 1.37 करोड़ का अवैध धान पकड़ा गया!

CG NEWS
CG NEWS

रायगढ़। जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन के सख्त रूख का बड़ा असर सामने आया है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान में संयुक्त टीमों ने 12 अलग-अलग स्थानों पर 4447.20 क्विंटल धान बरामद किया। इस जब्ती की बाजार कीमत 1 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इनमें तीन अंतर्राज्यीय मामले भी शामिल हैं।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान बाहरी धान की अवैध आवाजाही रोकने को लेकर जिले में सख्त निगरानी लागू है। शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है, जिसका गलत लाभ लेने की कोशिश में कुछ बिचौलिये ओडिशा से धान की सप्लाई कर रहे थे। कलेक्टर ने चेतावनी दी—“किसान हितों से समझौता नहीं होगा, अवैध कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”

CG NEWS
CG NEWS

कई ठिकानों पर औचक कार्रवाई, भारी धान जब्त

धान खरीदी नोडल अधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया—

लैलूंगा के किलकिला गांव में भूगदेव पैंकरा के ठिकाने से 60 क्विंटल ओडिशा का धान मिला।

CG NEWS
CG NEWS

पुसौर ब्लॉक में

सुदाम साहू (भैनातोरा, ओडिशा) के वाहन से 25.60 क्विंटल

आदित्य सागर (बड़ेहरदी) के वाहन से 20 क्विंटल धान पकड़ा गया।
दोनों को अंतर्राज्यीय परिवहन के प्रकरण में दर्ज किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह के अनुसार विभिन्न गोदामों में छिपाकर रखा गया धान भी बरामद हुआ—

लैलूंगा क्षेत्र

बजरंग अग्रवाल – 840 क्विंटल

त्रिलोक गर्ग – 640 क्विंटल

दीपक जिंदल – 820 क्विंटल

घरघोड़ा क्षेत्र

शुभम ट्रेडर्स (दीपक अग्रवाल) – 50 क्विंटल

रजत ट्रेडर्स (रजत अग्रवाल) – 630 क्विंटल

धरमजयगढ़ क्षेत्र

टिकेश्वर यादव – 34.40 क्विंटल

सहनी लाल सिदार – 49.20 क्विंटल

मनोज गुप्ता – 78 क्विंटल

खरसिया

ग्राम कुरू में लाभो दास महंत के गोदाम से 1200 क्विंटल धान बरामद

सभी मामलों में कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई।

अब तक जिले में रिकॉर्ड कार्रवाई — 12,454 क्विंटल धान जब्त

जिले में अब तक 68 प्रकरणों में कुल 12,454 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत 3.86 करोड़ रुपए से अधिक है।

अवैध कारोबार रोकने के लिए—

जिले में 25 चेकपोस्ट 24×7 सक्रिय

जंगल रास्तों को पूरी तरह सील

विशेष निगरानी दल लगातार फील्ड में

प्रशासन की लगातार कार्रवाई से कोचियों और बिचौलियों में डर, और समर्थन मूल्य में खरीदी व्यवस्था अब और पारदर्शी होती जा रही है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response