June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भाजपा नेता के बेटे को बताया जिम्मेदार

CRIME NEWS
CRIME NEWS

तखतपुर। पत्नी की बेवफाई से आहत एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए भाजपा नेता के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलपान निवासी देवलाल मरकाम (52 वर्ष) पिता संत राम का शव अमने मार्ग के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे घर से निकला था। भोर होने पर ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी में मृतक की जेब से एक पत्र (सुसाइड नोट) मिला, जिसमें उसने भाजपा नेता के बेटे को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है।

क्यों उठाया आत्महत्या का कदम?

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी का भाजपा नेता के बेटे के साथ अवैध संबंध था। देवलाल ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था और समझाने की भी कोशिश की थी। लेकिन नेताजी का बेटा शादीशुदा होने के बावजूद पत्नी से संबंध नहीं तोड़ रहा था।

करीब एक माह पहले देवलाल ने पत्नी को भाजपा नेता के बेटे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर उसी के पास चली गई। इससे मानसिक आघात झेल रहे देवलाल ने रविवार सुबह पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक गिट्टी खदान में करता था काम

देवलाल पास के गांव मटसगरा में गिट्टी खदान में मजदूरी करता था। वहीं भाजपा नेता का बेटा बेलपान में ही दुकान चलाता है। आरोप है कि वह अपने कर्मचारी के घर पर मृतक की पत्नी से मुलाकात करता था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response