September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : जांजगीर-चांपा में NHM कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े

CG NEWS
CG NEWS

जांजगीर-चांपा। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस हड़ताल से जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

मंगलवार को कर्मचारियों ने ऐतिहासिक भीमा तालाब में उतरकर जल सत्याग्रह किया। दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में जुटे स्वास्थ्यकर्मी पानी में खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। उनके हाथों में तख्तियां और बैनर थे जिन पर नियमितिकरण, वेतनमान और नौकरी की स्थिरता से जुड़ी मांगें लिखी हुई थीं।

NHM कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति और सुविधाएं नहीं मिली हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस आंदोलन की वजह से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। मरीजों को इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण और मातृत्व सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। भीमा तालाब में हुआ यह जल सत्याग्रह अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response