June 30, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking News : नकटी बुलडोजर विवाद पर भिड़े भूपेश और अरुण साव

Breaking News
Breaking News

रायपुर। नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिन लोगों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर जाकर अपनी बात रखी, उनके मकानों पर अगले ही दिन बुलडोजर चला दिया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना से जुड़ी कार्रवाई बताया।

Nakti Village
Nakti Village

भूपेश बघेल के बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा नेताओं के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश छोड़कर अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार भाजपा पूरी तरह एकजुट है और कांग्रेस केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

Breaking News Nakti
bulldozerAction

मीडिया से चर्चा के दौरान अरुण साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक, उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान, धर्मांतरण के मुद्दे, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और नई ग्रामीण विकास व्यवस्था पर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से ग्रामीणों को अधिक रोजगार, पंचायतों को अतिरिक्त अधिकार और विकास कार्यों में पारदर्शिता मिलेगी। साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response